• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 20, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Press Club of Jamshedpur- प्रेस क्लब के सदस्यों को अब मिलेगी निःशुल्क ओपीडी सेवा, 13 चिकित्सक जुड़े, मेडिकल बुक लॉन्च,सदस्यों और आश्रितों को जांच व इलाज में भी मिलेगी निर्धारित छूट, अस्पतालों को जोड़ने की तैयारी

Press Club of Jamshedpur- प्रेस क्लब के सदस्यों को अब मिलेगी निःशुल्क ओपीडी सेवा, 13 चिकित्सक जुड़े, मेडिकल बुक लॉन्च,सदस्यों और आश्रितों को जांच व इलाज में भी मिलेगी निर्धारित छूट, अस्पतालों को जोड़ने की तैयारी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. क्लब ने अपने सदस्यों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा की शुरुआत की है. इसके तहत सदस्यों को संबंधित चिकित्सकों की ओपीडी सेवा निःशुल्क मिलेगी, जबकि विभिन्न जांच एवं उपचार में निर्धारित छूट का लाभ भी मिलेगा. इस सुविधा के लिए अब तक 13 चिकित्सकों ने अपनी सहमति प्रदान की है.शनिवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित मेडिकल बुक विमोचन सह वितरण समारोह में चिकित्सकों एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेडिकल बुक का विमोचन किया. कार्यक्रम में डॉ. आर. कुमार, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. केतन वर्मा, डॉ. आर.के. सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, महासचिव विकास श्रीवास्तव एवं सह सचिव अमित तिवारी मौजूद रहे.(नीचे भी पढ़े)

13 चिकित्सकों ने दी सहमति: प्रेस क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल बुक क्लब के सदस्यों एवं उनके आश्रितों के लिए चिकित्सीय सुविधा प्राप्त करने का माध्यम होगी. इसके माध्यम से संबंधित चिकित्सकों की ओपीडी सेवा निःशुल्क प्राप्त की जा सकेगी. साथ ही जांच एवं उपचार में भी संबंधित चिकित्सकों द्वारा निर्धारित छूट का लाभ दिया जाएगा.उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13 चिकित्सकों ने क्लब के साथ इस सेवा से जुड़ने की सहमति दी है. आने वाले समय में चिकित्सकों एवं चिकित्सा संस्थानों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा..(नीचे भी पढ़े)

जांच और फिजियोथैरेपी में भी छूट: चिकित्सीय सुविधा के साथ जांच एवं फिजियोथैरेपी को भी जोड़ा गया है. साकची स्थित ट्रू केयर, फर्स्ट स्टेप फिजियोथैरेपी तथा मानगो स्थित आर.के. फिजियोथैरेपी ने भी प्रेस क्लब के सदस्यों एवं उनके आश्रितों को निर्धारित छूट दर पर सेवा उपलब्ध कराने की सहमति दी है..(नीचे भी पढ़े)

अस्पतालों को जोड़ने की पहल हो : डॉ. आर. कुमार-कार्यक्रम में डॉ. राजीव ठाकुर ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी और आवश्यक शुरुआत है. उन्होंने चिकित्सीय सुविधा को भविष्य में और व्यापक बनाने का सुझाव दिया.डॉ. आर. कुमार ने कहा कि इस सुविधा को अस्पतालों से भी जोड़ने की दिशा में पहल की जानी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.डॉ. केतन वर्मा एवं डॉ. आर.के. सिंह ने भी प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए इसे मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया..(नीचे भी पढ़े)

‘अभी शुरुआत है, आगे और विस्तार होगा’: प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि जमशेदपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों एवं उनके आश्रितों के लिए विधिवत चिकित्सीय सुविधा शुरू करने वाला पहला प्रेस क्लब है. उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआत है. भविष्य में इस सुविधा का विस्तार करते हुए अधिक चिकित्सकों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.उन्होंने कहा कि पत्रकार लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सामने लाते हैं. ऐसे में क्लब की जिम्मेदारी है कि अपने सदस्यों के कल्याण और उनके परिवारों की जरूरतों का भी ध्यान रखे..(नीचे भी पढ़े)

वरिष्ठ सदस्य को प्रदान की गई पहली मेडिकल बुक: कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने क्लब के वरिष्ठ सदस्य जयनंदन शर्मा को मेडिकल बुक प्रदान कर इसके वितरण की विधिवत शुरुआत की.धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने क्लब की इस पहल की सराहना की. उन्होंने चिकित्सीय सेवा के लिए सहमति देने वाले सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा संस्थानों के प्रति आभार जताया.कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कुलविंदर सिंह, प्रमोद झा, अरविंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, मनीष सिन्हा, आकाश, सानू, अजित, तारकेश्वर सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
खबर

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

October 20, 2026
Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर
खबर

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

October 20, 2026
Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा
खबर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

October 20, 2026
Next Post
jharkhand ajsu : झारखंड में राजनीतिक विकल्प बनेगा आजसू, जमशेदपुर में हुए दो दिवसीय आजसू युवा अधिवेशन का समापन, सुदेश ने हेमंत पर बोला हमला, कान्हू सामंत का आजसू में वापसी, कहा – विरासत में मिली सत्ता के सुख में जनता और युवाओं का दर्द सुनाई नहीं दे रहा

jharkhand ajsu : झारखंड में राजनीतिक विकल्प बनेगा आजसू, जमशेदपुर में हुए दो दिवसीय आजसू युवा अधिवेशन का समापन, सुदेश ने हेमंत पर बोला हमला, कान्हू सामंत का आजसू में वापसी, कहा - विरासत में मिली सत्ता के सुख में जनता और युवाओं का दर्द सुनाई नहीं दे रहा

jamshedpur savan mahotsav : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की सावन क्वीन बनीं अंशु सिंह, हुआ भव्य सावन महोत्सव

jamshedpur savan mahotsav : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की सावन क्वीन बनीं अंशु सिंह, हुआ भव्य सावन महोत्सव

Messi father Jorge Messi passes away: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Messi father Jorge Messi passes away: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर

Jamshedpur police action : जमशेदपुर पुलिस सख्त, चोरी और मारपीट के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Tata steel action : कदमा में दास नर्सरी पर टाटा स्टील की कार्रवाई, जमीन के व्यावसायिक इस्तेमाल पर उठे सवाल, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News