जमशेदपुर : साकची के बाराद्वारी, जनता कॉलेज रोड में नव निर्मित मदरहुड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों उद्घाटन हुआ. शहर वासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ बाराद्वारी जनता कॉलेज रोड में तारापोर कॉलोनी के ऑपोजिट स्थित उक्त अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
‘हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स’ की भावना के साथ स्थापित मदरहुड स्पेशलिटी हॉस्पिटल अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, आधुनिक उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं से सुसज्जित एक विश्वस्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल है, जिसका उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर एनआइटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ गौतम सूत्रधर एवं एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ प्रिया वर्मा ने बताया कि मदरहुड स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार, आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं तथा बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल की पार्टनर शांति मिश्रा ने कहा कि यह अस्पताल केवल एक स्वास्थ्य संस्थान नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. (नीचे भी पढ़ें)
विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना जमशेदपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और इससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा.




