• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 10, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural villagers gheraoed police team : पटमदा के बटालुका में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस बल को घेर लिया, बाद में बातचीत के जरिये पुलिस ने ग्रामीणों को कराया शांत, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने ऐसी घटना से किया इनकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर/पटमदा : पटमदा के बटालुका में शनिवार को नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान पुलिस को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने की खबर का ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ी नक्सली गतिविधियों को देखते हुए पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है। शनिवार को भी पुलिस टीम कुछ ग्रामीणों को पूछताछ के लिए रोककर जानकारी जुटा रही थी, जिसे लेकर ग्रामीणों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई. ग्रामीण एसपी ने रविवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि पुलिस टीम ग्रामीणों को समझाने और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ पूरी करने के लिए करीब आधे से एक घंटे तक मौके पर रुकी थी. पूछताछ पूरी होने के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया और पुलिस टीम वापस लौट गई. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को बंधक बनाए जाने जैसी कोई स्थिति नहीं थी. (नीचे भी पढ़ें)

सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा

बताते चलें कि  शनिवार सुबह बटालुका स्थित कीतापाठ जाहेरथान के पास नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया. ग्रामीण शनिवार को हिरासत में लिए गए तीन लोगों के साथ पूर्व से हिरासत में मौजूद युधिष्ठिर महतो को भी छोड़ने की मांग कर रहे थे. भारी बारिश के बीच करीब सुबह पांच बजे शुरू हुआ विरोध धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया और मौके पर ग्रामीणों की संख्या बढ़ती गई. भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग का प्रस्ताव भी सामने आया, लेकिन पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने इससे इनकार करते हुए बातचीत के जरिए स्थिति संभालने का निर्णय लिया. उन्होंने जवानों को निर्देश दिया कि ग्रामीण अपने ही लोग हैं और उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत शुरू की और उनकी नाराजगी व भ्रम को दूर करने का प्रयास किया. (नीचे भी पढ़ें)

चार घंटे तक चला गतिरोध

करीब चार घंटे तक चले गतिरोध के दौरान थाना प्रभारी लगातार ग्रामीणों के संपर्क में रहे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरीय अधिकारियों को देते रहे. इस दौरान कुछ स्कूली छात्र भी थाना प्रभारी के समर्थन में सामने आए. बाद में सारी, आमदापहाड़ी, बटालुका और अपो गांवों के ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि खगेंद्र नाथ सिंह और जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने भी गतिरोध समाप्त कराने में भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

पुलिस-पब्लिक संवाद का दिखा असर

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता द्वारा पिछले कुछ महीनों से पुलिस-पब्लिक रिलेशन रिफॉर्म के तहत ग्रामीणों के साथ लगातार बैठक और संवाद किया जा रहा है. शनिवार की घटना में भी इस संवाद का सकारात्मक असर देखने को मिला और स्थिति बिना बल प्रयोग के सामान्य हो गई.थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने कहा कि ग्रामीणों के बीच कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. आपसी संवाद के माध्यम से भ्रम को दूर कर स्थिति सामान्य कर ली गई.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच  उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव
खबर

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

August 9, 2026
Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

jamshedpur police action- जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार
खबर

jamshedpur police action- जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

August 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News