पटमदा : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की बैठक रविवार को श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर, बेलटांड़ में विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा कार्यक्रम की तैयारी एवं कमेटी के पुनर्गठन के अलावा आगामी 23 अगस्त को ग्राम प्रधान संघ भवन में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद मंडल, शिशुपाल सिंह सरदार, शिशुलाल महतो, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, कृष्ण प्रसाद महतो, कल्याण कुमार गोराई एवं विश्वनाथ मल्लिक आदि मौजूद थे.




