जमशेदपुर: आगामी 27 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर कोशिश एक मुस्कान की बैठक केबुल वेलफेयर एसोसिएशन क्लब में संपन्न हुई. इस बैठक में संरक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ता, शहर के कई सामजिक संस्था के प्रमुख उपस्थित हुए. इस बैठक में गणमान्य लोगों के रूप में अमूल्य कर्मकार, अजय सिन्हा, कंचन डे, राजेश सिंह बम, अमित शर्मा, जीतू सिंह, रवि सिंह, शंकर कर्मकार, प्रदीप भोजपुरिया, अनूप सिंह राजा, सुभाष कुमार उपस्थित थे. आगामी 27 सितंबर को सिदगोड़ा सोन मंडप में प्रातः 8 बजे से सायं 7 बजे तक रक्तदान होगा. (नीचे भी पढ़े)

इस वर्ष पुनः 1500 यूनिट रक्त संग्रह लक्ष्य रखा गया है. बैठक के प्रारंभ में शंकर कर्मकार, कंचन डे, राजेश सिंह बम, अनुराग, शशि पांडे, शमशाद,आलोक, कुशल, रवि, एसवी राणा, मनोज उज्जैन ने अपने अनुभव साझा किए. बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक शिव शंकर सिंह ने रक्त की आवश्यकता और साथ ही उपलब्धता पर जोड़ दिया. आगे इसको लेकर जागरूकता और छोटी, छोटी बैठकों करने को लेकर जोड़ दिया और साथ ही सलाहकार समिति बनाने को आग्रह किया. बैठक के अंत में एक सलाहकार समिति की घोषणा की गई जिसमें अजय सिन्हा, प्रदीप भोजपुरिया, राजीव कुमार, जीतू शर्मा, रवि सिंह, अमूल्य कर्मकार, अमित शर्मा, अभिनव, वेद प्रकाश उपाध्याय, सतीश सिंह, मनोज सिंह उज्जैन, दुर्गा राव है. सलाहकार समिति ने इस कार्यक्रम के लिए त्रिदेव सिंह को संयोजक के नाते घोषणा किया. इस बैठक का संचालन राजीव कुमार और धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा राव ने किया.




