• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 10, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum chamber demands timely completion of third rail line  : सिंहभूम चैंबर ने रेल मंत्री से की टाटानगर में तीसरी रेल लाइन का काम शीघ्र शुरू कराने की मांग, चैंबर अध्यक्ष ने रेल मंत्री को पत्र लिख कर दिये महत्वपूर्ण सुझाव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  के अध्यक्ष मानव केडिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टाटानगर रेलवे स्टेशन से संबंधित लंबे समय से लंबित तीसरी लाइन के कार्य को गति प्रदान करने तथा आवश्यक एनआइ वर्क के लिए मेगा ब्लॉक लेने का आग्रह किया है. इस संबंध में रेल मंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के मेगा ब्लॉक संबंधी मेमोरेंडम तथा रेलवे बोर्ड के मैसेज का संदर्भ भी दिया है. चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि “टाटानगर रेलवे की तीसरी लाइन का कार्य अत्यंत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि रेलवे ने अप्रैल 2026 के बाद टाटानगर रेल क्षेत्र में तीसरी लाइन के कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिये जाने की बात कही थी, लेकिन वर्तमान में राउरकेला रूट पर पांचवीं लाइन लाइन के कार्य के लिए एनआइ मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि टाटानगर में लंबित तीसरी लाइन के लिए मेगा ब्लॉक क्यों नहीं लिया जा रहा है?” उन्होंने कहा कि रेल अधिकारियों द्वारा स्वयं यह बताया गया है कि टाटानगर में मेगा ब्लॉक के कारण होने वाले प्रभाव राउरकेला की तुलना में कहीं अधिक होंगे. यदि टाटानगर पर प्रभाव इतना व्यापक है, तो रेलवे को इसकी योजना पहले से बनाकर आवश्यक कार्य को उसी अवधि में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि भविष्य में बार-बार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न हो. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

चैंबर ने राउरकेला की ओर चल रहे एनआइ वर्क के साथ तकनीकी रूप से संभव होने पर टाटानगर की तीसरी लाइन का एनआइ वर्क भी समानांतर अथवा समन्वित रूप से कराने की मांग की है, जिससे एक ही अवधि में अधिकतम आधारभूत संरचना के कार्य पूरे किए जा सकेंगे और भविष्य में ट्रेनों को बार-बार रद्द करने, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट या री शेड्यूल किये जाने से यात्रियों को होने वाली परेशानी कम होगी. उन्होंने कहा कि टाटानगर केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र तथा एक बड़े औद्योगिक एवं यात्री क्षेत्र की जीवनरेखा है. बड़ी संख्या में यात्री, कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यवसायी और उद्योग रेलवे कनेक्टिविटी पर निर्भर हैं. ऐसे में बार-बार ट्रेनों के रद्द होने अथवा डायवर्ट होने का सबसे अधिक असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि तीसरी लाइन का शीघ्र निर्माण लाइन क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने, यात्री गाड़ियों के सुचारू परिचालन तथा क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. चैंबर ने रेल मंत्री से टाटानगर की तीसरी लाइन की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर एनआइ कार्यक्रम शीघ्र जारी करने के साथ ही राउरकेला के एनआइ वर्क के साथ उसका समन्वय स्थापित करने एवं कार्य को निश्चित एवं समयबद्ध अवधि में पूरा करने की मांग की है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur tiranga yatra- भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे
खबर

jamshedpur tiranga yatra- भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे

August 9, 2026
jamshedpur koshish ek muskan-कोशिश एक मुस्कान की बैठक में 27 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने पर चर्चा, 1500 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया लक्ष्य
खबर

jamshedpur koshish ek muskan-कोशिश एक मुस्कान की बैठक में 27 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने पर चर्चा, 1500 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया लक्ष्य

August 9, 2026
Jamshedpur rural durga puja meeting : बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक,  23 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर
खबर

Jamshedpur rural durga puja meeting : बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक,  23 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

August 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News