जमशेदपुर: रविवार, 9 अगस्त को भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन पांडे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसके लिए निक्को पार्क पार्किंग में बिष्टुपुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर आम बगान मैदान के लिए मोटरसाइकिल रैली निकाली,जिसमें भारत माता की जय के नारे लगाए गए और तिरंगा की आन बान शान के लिए वीर शहीदों की बलिदान को याद किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साह, मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप मंडल उपाध्यक्ष रोहित सिंह, अश्वनी मुखी और बलराम ताती, मंडल मंत्री विशाल सोना और गुलेश देवी, प्रदीप पूर्ति, पिनाकी ठक्कर, बीरेन मानसिंह, गुरमीत सिंह, प्रतिभा सिंह, दर्शन कौर, रोहित बाग, मोहित झा, विशाल शीट, सुमन कुमार, देवेन मुखी ,सुमित मुखी,गौतम ,अगन करूआ, नबीन पाल, देव सीट ,रंजीत गोराई, रोशन नाग, मनीष बारीक, रोशन सोना, राजेश संतरा, राजीव सोना और निरंजन पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.




