जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 28 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में कुमार अंकित सिंह, कौशिक दत्ता समेत 15 अन्य लोगों ने बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत देकर सौरभ दे नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सभी लोगों ने ट्रेडिंग/शेयर मार्केट में निवेश के उद्देश्य से सौरभ दे को कुल करीब 28 लाख रुपये दिए थे. अब जब वे अपनी रकम वापस मांग रहे हैं, तो कथित तौर पर उन्हें बताया जा रहा है कि उनका कोई बकाया नहीं है और निवेश की रकम डूब गई है. शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
आवेदन में कहा गया है कि 11 अगस्त तक 5.40 लाख रुपये दिलाने की व्यवस्था की जाए, क्योंकि यह रकम उन्होंने कर्ज लेकर दी थी. शेष राशि लौटाने के लिए उन्होंने 12 महीने का समय देने की बात कही है. शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से यह भी आग्रह किया है कि जांच पूरी होने तक सौरभ दे को शहर छोड़कर जाने से रोका जाए. मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की गई है.




