जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से ब्राउन शुगर की 45 पुड़िया बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिला की पहचान हिना खान के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, गरीब नवाज कॉलोनी में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिना खान के घर पर छापेमारी की. (नीचे भी पढे)
तलाशी के दौरान पुलिस को ब्राउन शुगर की 45 पुड़िया मिलीं, जिन्हें जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस के मुताबिक, हिना खान पर पहले भी नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े आरोप लग चुके हैं. पूर्व में उसने एक टाइगर मोबाइल जवान पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद बस्ती में हंगामे की स्थिति बनी थी.फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है. पुलिस ब्राउन शुगर के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.




