• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural villagers allegation  : गालूडीह के मिर्गीटांड़ गांव भोर में पहुंची पुलिस, दरवाजे पर लात मारकर ग्रामीणों को जगाया, ग्रामीणों का मारपीट व घरों की तलाशी लिए जाने का आरोप

Jamshedpur rural villagers allegation  : गालूडीह के मिर्गीटांड़ गांव भोर में पहुंची पुलिस, दरवाजे पर लात मारकर ग्रामीणों को जगाया, ग्रामीणों का मारपीट व घरों की तलाशी लिए जाने का आरोप
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

गालूडीह : बाघुड़िया पंचायत के मिर्गीटांड़ गांव में रात को पुलिस की अचानक दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 पुलिस जवान वर्दी में गांव पहुंचे थे. जवानों के साथ खोजी कुत्ता भी था. पुलिस ने कई घरों के दरवाजे खटखटाये. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ घरों के दरवाजे लात मारकर खुलवाये गये और पुरुषों को घर से बाहर निकालकर गांव के बीच ले जाया गया. इस दौरान नक्सली गतिविधियों को लेकर पूछताछ की गई. ग्रामीण रामचंद्र किस्कू ने आरोप लगाया कि पुलिस जवानों ने हाथ पकड़कर उन्हें घर से बाहर निकाला. इसके बाद थप्पड़ मारा और हाथ मरोड़ दिया. उन्होंने बताया कि जवान पूछ रहे थे कि गांव में नक्सलियों को देखा है या नहीं. न देखने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की गयी. ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने कई घरों की तलाशी ली. मोबाइल फोन की जांच करने के साथ आधार कार्ड भी देखे गये. जवानों ने नक्सलियों की तस्वीरें दिखाकर उनकी पहचान करने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)

सबानी किस्कू और शिवानी मार्डी ने बताया कि दोनों महिला घर के अंदर सो रही थीं. उन्हें भी हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाला गया और घर की तलाशी ली गई. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पुरुषों को एक जगह एकत्र कर पुलिस ने नक्सलियों को खाना खिलाने का आरोप लगाया. उनसे गांव में नक्सलियों के आने-जाने को लेकर पूछताछ की गई. ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस करीब 30 मिनट तक गांव में रही. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार भोर में काशीडांगा, गुड़ाझोर और नरसिंहपुर गांव में भी पुलिस पहुंची थी. वहां भी दरवाजा खुलवाकर ग्रामीणों से पूछताछ किये जाने का आरोप है. ग्रामीणों ने कहा कि नक्सल गतिविधियों की जांच से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन रात के अंधेरे में घरों में पहुंचकर भय का माहौल बनाना और मारपीट उचित नहीं है. सुभाष मार्डी ने कहा कि दिनभर खेत में काम करने के बाद ग्रामीण रात में आराम करते हैं. ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण डरे हुए हैं. ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी करीब चार रात तक गांव में पुलिस की मौजूदगी रही थी और लोगों से पूछताछ की गई थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और रात में ग्रामीणों को परेशान नहीं करने की मांग की है. वहीं थाना प्रभारी अंकू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में पुलिस का अभियान चल रहा है. इसी अभियान के तहत पुलिस जवान गांवों में पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा लगाये गये मारपीट, दरवाजा लात मारकर खुलवाने और परेशान करने का आरोप गलत है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tata steel canteen hungama : टाटा स्टील के कैंटीन में नाश्ता और खाने के लिए बिलबिलाते रहे कर्मचारी, नयी व्यवस्था लागू होते ही मची अफरा तफरी, हंगामा, देखिये – video
खबर

Tata steel canteen hungama : टाटा स्टील के कैंटीन में नाश्ता और खाने के लिए बिलबिलाते रहे कर्मचारी, नयी व्यवस्था लागू होते ही मची अफरा तफरी, हंगामा, देखिये – video

October 15, 2026
Jamshedpur administration meeting for revenue : कोल्हान के कमीश्नर ने की राजस्व संग्रहण एवं नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक, वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट ने साइबर थाना केस के आरोपी को दी बड़ी राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर मिली जमानत
खबर

Jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट ने साइबर थाना केस के आरोपी को दी बड़ी राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर मिली जमानत

October 15, 2026
Next Post
saraikela police action- नक्सलियों के खिलाफ सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

saraikela police action- नक्सलियों के खिलाफ सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

jamshedpur police success-बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को मिली एक और सफलता, नाबालिग पकड़ाया, निशानदेही पर पिस्टल बरामद, आपराधिक इतिहास रहा है

jamshedpur police success-बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को मिली एक और सफलता, नाबालिग पकड़ाया, निशानदेही पर पिस्टल बरामद, आपराधिक इतिहास रहा है

Jamshedpur monsoon trade fare : चैंबर भवन में 17-18 अगस्त को प्रस्तावित मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लांच, महिलाओं व छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री का मिलेगा मौका

Jamshedpur monsoon trade fare : चैंबर भवन में 17-18 अगस्त को प्रस्तावित मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लांच, महिलाओं व छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री का मिलेगा मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News