जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 15 अगस्त 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके तहत 15 अगस्त को प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक जमशेदपुर शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. यातायात विभाग के अनुसार, यह प्रतिबंध बसों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों पर लागू रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहर में यातायात का दबाव एवं लोगों की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है. इसको लेकर जमशेदपुर के डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के हस्ताक्षर से यह आदेश दिया गया है. बसो को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन शनिवार को वर्जित रहेगा.




