जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस प्रशासन से जवाबदेही के लिए 90 दिनों की विशेष अपराध नियंत्रण कार्ययोजना घोषित करने की मांग को लेकर झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन – जेएचआरसी ने राज्यपाल – मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. संगठन के प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा कि जिस तरह शहर में आये दिन अपराध बढ़ रहा है. रोज छिनतई, चोरी, हत्या जैसी गंभीर मामले सामने आती है. कई मामलों का खुलासा भी हुआ है और कई मामले दबे रह जाते है. इसे ध्यान में रखते हुए झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन – जेएचआरसी ने जमशेदपुर के पुलिस पदाधिकारियों और डीजीपी से जवाबदेही तय करने के लिए 90 दिन की डेड लाइन निर्धारित करने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि यह घोषणा केवल राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय से ही नहीं बल्कि जमशेदपुर के लिए भी होनी चाहिए. पुलिस प्रशासन को 90 दिनों के भीतर अपराध नियंत्रण कार्ययोजना जनता को बतानी होगी. वहीं डेड लाइन पार होने पर पुलिसकर्मियों को दंडित करने के साथ साथ प्रणालीगत जवाबदेही भी देने की मांग की है.




