जमशेदपुर : टाटा स्टील के इक्वीपमेंट मेंटेनेंस व इंजीनियरिंग सर्विसेज जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कुल 112 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने रक्तदान किया. यहां कर्मचारी एवं वेंडर पार्टनर ने ब्लड डोनेट किया.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके डिपार्टमेंटल चीफ कल्याण प्रसाद, विभागीय कमेटी मेंबर और यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू , उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, सहायक सचिव अजय चौधरी एवं इंजीनियरिंग सर्विसेज के हेड जयंत सिन्हा और विक्रम त्रिपाठी, इक्विपमेंट मेंटेनेंस के हेड सतीश गणपति एवं विभागीय पर्सनल ऑफिसर कोमल सिन्हा, इंजीनियरिंग सर्विसेज के कमिटी मेंबर महेंद्र सिंह, बिजेंद्र कुमार साह, विजय सिंह, उमेश कुमार एवं इक्विपमेंट मेंटेनेंस के कमिटी मेंबर राज कुमार, विनोद ठाकुर, टी लाल, होमेंस कुमार, श्यामल शर्मा, विभागीय कर्मचारी ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया. रक्तदाताओं में 42 बार रक्तदान कर चुके से लेकर पहली बार रक्तदान करने वालो की संख्या भी देखी गई. इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को उपहार भी दिया गया. इस दौरान लोगों में रक्तदान के प्रति उत्साह भी देखा गया.




