• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में संगठन की मजबूती, एसआइआर फेज-2, बूथ सशक्तिकरण, आगामी सांगठनिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया. बैठक में एसआइआर प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई. पांच अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची में किसी कारणवश छूटे योग्य मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया एवं बूथ स्तर पर इसके प्रभावी निगरानी एवं सहयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. वहीं, आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महानगर के सभी मंडलों में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. इससे पहले, बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित करने और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गान के साथ हुआ. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने स्वागत संबोधन में जिले में हाल के दिनों में संपन्न संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की मेहनत और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से होती है. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया. बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मासिक संगठनात्मक बैठक संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का बात कही. प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो ने संगठनात्मक अनुशासन, नियमित जनसंपर्क एवं बूथ की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए कार्य करने की बात कही. प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती को भाजपा की प्राथमिक शक्ति बताते हुए कहा कि पार्टी का विस्तार और प्रभाव तभी स्थायी रूप से मजबूत होगा, जब प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता, संपर्क और संवाद को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़े. प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का संकल्प लेना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को होगी जिला स्तरीय गोष्ठी
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र के ईस्ट बंगाल कॉलोनी अंतर्गत दुर्गा काली मंदिर हॉल में संध्या 5 बजे से सुनिश्चित की गयी है. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और यातनाओं का दंश झेलना पड़ा. उन पीड़ितों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने और भावी पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में विभाजन के समय विस्थापित हुए परिवार के लोग भी विशेष रूप से शामिल होंगे. वहीं, कार्यक्रम में विभाजन का दंश झेलने वाले अपने लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. बैठक के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का मंडलों के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने वाले 11 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने किया. इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, राजन सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, पोरेश मुखी, सागर राय, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी समेत विभिन्न मंडलों के प्रभारी, प्रवासी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

All India Agarwal Conference- सन्नी संघी बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी के सदस्य
खबर

All India Agarwal Conference- सन्नी संघी बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी के सदस्य

August 13, 2026
jamshedpur rural-जादूगोड़ा मे ऋषि षाड़ंगी,पूर्व विधायक मेनका सरदार व मीरा मुंडा की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
खबर

jamshedpur rural-जादूगोड़ा मे ऋषि षाड़ंगी,पूर्व विधायक मेनका सरदार व मीरा मुंडा की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

August 13, 2026
jamshedpur incident-धातकीडीह तालाब के पास व्यक्ति पहुंचा, बच्चों से परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर नोट कराया, चप्पल उतारी और तालाब में लगा दी छलांग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

jamshedpur incident-धातकीडीह तालाब के पास व्यक्ति पहुंचा, बच्चों से परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर नोट कराया, चप्पल उतारी और तालाब में लगा दी छलांग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- गोलमुरी शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल

jamshedpur Rail Civil Defence- डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर : संतोष कुमार

tata steel blood donation camp : टाटा स्टील के इक्वीपमेंट मेंटेनेंस व इंजीनियरिंग सर्विसेज ने लगाया रक्तदान शिविर, यूनियन अध्यक्ष टुन्नु चौधरी समेत 112 लोगों ने किया रक्तदान

jamshedpur rural tiranga yatra-डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News