जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की एवं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब चार बजे महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके. साथ ही पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.




