• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 17, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur town issue : मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर और कपाली के सारे मेयर और अध्यक्ष एकजुट, साथ मिलकर की मीटिंग, सफाई एजेंसी के खिलाफ खोला संयुक्त मोर्चा

Jamshedpur town issue : मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर और कपाली के सारे मेयर और अध्यक्ष एकजुट, साथ मिलकर की मीटिंग, सफाई एजेंसी के खिलाफ खोला संयुक्त मोर्चा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : नगर निकायों में सरगर्मी बढ़ गयी है. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता की पहल पर सोमवार को चार नगर निकाय के अध्यक्ष और मेयर एक साथ बैठे. इसमें मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौसीन खान, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद कपाली मौजूद थे. जमशेदपुर के कदमा स्थित सुधा गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में तय किया गया कि वे लोग मिलकर सारे जनहित के मुद्दे पर लड़ाई लड़ेंगे. इन लोगों ने एकजुटता को प्रदर्शित किया और तय किया कि वे लोग जनहित के मुद्दे पर साथ मिलकर काम करेंगे. एक दूसरे का सहयोग करेंगे. दूसरी ओर, इन लोगों ने सफाई एजेंसी के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है. इस संबंध में राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक को संयुक्त पत्र लिखा है. (नीचे भी पढ़ें)

चारों निकाय के मेयर-अध्यक्ष ने साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशैली की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार की एजेंसी सूडा द्वारा क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का चयन संविदा के आधार पर किया गया. जिसे आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम में साफ-सफाई का कार्य दिया गया. उक्त संविदा में कंपनी की पात्रता एवं कार्य निष्पादन से संबंधित निर्धारित शर्तों एवं मानकों का पालन किया जाना अनिवार्य था. कंपनी द्वारा निर्धारित आर्हताओं एवं संविदात्मक शर्तों के पालन में गंभीर त्रुटियों तथा कार्यप्रणाली में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, समय-समय पर अखबारों में भी सफाई में लापरवाही संबंधित समाचार प्रकाशित की गयी है. चारों शहरी निकायों में कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जमीनी स्थिति एवं कार्यशैली को लेकर लगातार गंभीर सवाल एवं शिकायतें सामने आ रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत नागरिक सेवा में अपेक्षित गुणवत्ता एवं नियमितता सुनिश्चित नहीं होने की स्थिति में आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यदि एजेंसी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, तो उसकी जवाबदेही निर्धारित करना भी आवश्यक है. पत्र में आठ बिंदुओं में समस्याओं का जिक्र किया है, जिस पर कार्रवाई किया जाने की मांग की है. इन लोगों ने मांग की है कि क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए. (नीचे भी पढ़ें)

चारों निकायों में कंपनी द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन कार्यों का स्थल निरीक्षण एवं वास्तविक प्रदर्शन का मूल्यांकन कराया जाए, कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों का निविदा/अनुबंध की शर्तों एवं निर्धारित सेवा मानकों के साथ मिलान कराया जाए, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के उठाव एवं परिवहन, सफाई कर्मियों की उपलब्धता, वाहनों एवं संसाधनों की तैनाती तथा कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था की समीक्षा की जाए, यदि जांच में कंपनी की ओर से लापरवाही, अनियमितता अथवा अनुबंधीय शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, चारों नगर निकायों से प्राप्त शिकायतों एवं जमीनी रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए कंपनी की जवाबदेही तय की जाए, जांचोपरांत दोषी पाए जाने की स्थिति में कंपनी को ब्लैक लिस्ट करते हुए इसके सारे भुगतान पर अविलम्ब रोक लगाते हुए एफआइआर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये एवं नए रूप से किसी नई कंपनी को सफाई की जिम्मेदारी देने हेतु आवश्यक कार्यवाई की जाये, सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन सीधे तौर पर आम नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण एवं शहरी व्यवस्था से जुड़ा विषय है. इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को उचित नहीं माना जा सकता. चारो नगर निकायों की ओर से आग्रह है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशैली की तत्काल समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा चारों निकायों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur har har mahadeo bhajan sandhya : 24 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में सजेगी हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या, गायक एवं सांसद मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण, चार महानुभावों को मिलेगा ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’
खबर

Jamshedpur har har mahadeo bhajan sandhya : 24 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में सजेगी हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या, गायक एवं सांसद मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण, चार महानुभावों को मिलेगा ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’

August 17, 2026
Jamshedpur proud : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिमना झील को मिला स्थान, जमशेदपुर की जल विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच
खबर

Jamshedpur proud : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिमना झील को मिला स्थान, जमशेदपुर की जल विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच

August 17, 2026
jamshedpur savan mahotsav : साकची में हुआ रिफ्लेक्शन ग्रुप का सावन महोत्सव, दिखा हरियाली सावन की मस्ती
खबर

jamshedpur savan mahotsav : साकची में हुआ रिफ्लेक्शन ग्रुप का सावन महोत्सव, दिखा हरियाली सावन की मस्ती

August 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News