जमशेदपुर : बहुप्रतीक्षित हर हर महादेव संघ भजन संध्या का पावन अवसर एक बार फिर आ गया है. चलो कांवरिया बाबा धाम की तरह “आओ भक्तों कालीमाटी में बिताएं बाबा नाम की शाम” के भावपूर्ण अनुरोध के साथ सावन महीने के अंतिम सोमवार की तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है. विदित हो कि परंपरागत ढंग से बाnबा भजन संध्या हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा अंतिम सोमवार को आयोजित किया जाता है, जो इस साल 24 अगस्त को है. संध्या 6:30 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में पुनः प्रसिद्ध भजन गायक मनोज तिवारी का आगमन हो रहा है. उनके साथ उनकी पूरी गायन और वाद्य मंडली रहेगी. पूरा कार्यक्रम पूर्व की भांति ही भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा. इसके लिए पूरे साकची गुरुद्वारा मैदान में पक्का पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए कुर्सियां रहेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
भव्य और वृहद स्टेज के साथ प्रवेश द्वार पर बाबा बर्फानी की आकृति लिए विशालकाय बर्फ शिवलिंग का आसन होगा जहां सर्वप्रथम पूजन के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत होगी और कार्यक्रम का समापन विधिवत आरती के साथ होगा. श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद, पेयजल भी उपलब्ध होगा. उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश निःशुल्क होता है. इसके लिए श्रद्धालुओं को संघ द्वारा पास वितरित किया जाता है और उसी पास के आधार पर प्रवेश नियंत्रित किया जाता है. श्रद्धालुओं से अपील है कि वे समय पर संध्या 6:30 बजे के पहले ही अपना स्थान ग्रहण कर ले. दर्शक दीर्घा में अगली कुछ पंक्तियां आरक्षित रहती हैं. श्रद्धालुओं से निवेदन है कि कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना पूर्ववत सहयोग प्रदान करें और पूरे आयोजन का उमंग और उल्लास के साथ आनंद लें तथा भोले बाबा की कृपा प्राप्त करें. हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः भगवान भोलेनाथ को समर्पित रहता है. कार्यक्रम को लेकर साकची गुरुद्वारा मैदान में विशाल एवं सुसज्जित पंडाल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में भव्य विद्युत सज्जा के साथ यातायात संचालन, अग्निशमन एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी. श्रद्धालुओं की सहायता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघ के स्वयंसेवकों की विशेष टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहेगी. एहतियाती एवं सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. संघ की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे आयोजन की गरिमा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए अनुशासन बनाए रखें तथा पूरे उमंग, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ भजन संध्या का आनंद लें. पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को मिलेगा ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महानुभावों को सम्मानित करने की परंपरा पिछले एक दशक से चली आ रही है. इस वर्ष चार विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें टाटा मोटर्स अस्पताल के पूर्व जीएम व प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. संजय कुमार, प्रख्यात गायनिक चिकित्सक डॉ अंजू बजुरिया, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लंबे समय से सेवा कार्य में समर्पित अशोक घोष, शौर्य एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से दशकों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले सरदार बलविंदर सिंह, खेल के क्षेत्र में अपना जीवन शहर को समर्पित करने वाले हसन इमाम मालिक ” चिकू ” को सम्मानित किया जायेगा.पूर्व के वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र ,समाज सेवा, उद्यमिता, लोक गीत गायन, शिक्षा ,विकास, पत्रकारिता, रक्तदान ,खेलकूद ,बाल विवाह विरोध, वन एवं पर्यावरण रक्षा,पत्रकारिता, नारी शक्ति , डायन उन्मूलन आदि के क्षेत्रों में योगदान के लिए पद्मश्री जमुना टुडू, पद्मश्री चामी मुर्मू,पद्मश्री छूटनी महतो, स्व प्रेमचंद,डॉक्टर सिद्धू, डॉक्टर बी पी सिंह,चंदेश्वर खान, स्व विधायक दीनानाथ पांडे जी,समाजसेवी शेखर डे, डॉ जकारिया, डॉ एस एस रजी, पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, डॉ स्वर्ण सिंह डॉ एम मिश्रा, गुरुद्वारा साहिब पटना के सरदार इंदरजीत सिंह जी, कैंसर से लड़ाई में सहयोगी एम टी एम एच के डॉ तमोजीत, डॉ मानस कविराज , डॉ अली, गोबिंद दोदराजका, होम्योपैथ डॉक्टर चंद्रशेखर झा ,आर के अग्रवाल ,हरि बल्लभ सिंह आरसी, स्व संपादक राधेश्याम अग्रवाल ,रंगाधर नंदा, सरदार शैलेन्द्र सिंह, ए के श्रीवास्तव,डॉ बी पी सिंह,प्रसिद्धबेली बोधनवाला, हरभजन सिंह,गायक लखबीर सिंह लक्खा, भरत शर्मा व्यास ,त्रिलोचन सिंह तराना,अरुणा मिश्रा ,झानु हांसदा मनोरंजन दास. निमाई पंडा, पी एन गोप, डॉ कैलाश दुबे, स्व डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ एम मिश्रा डॉ चट्टोंराज, ,डॉ डी पी समादर, डॉ लखन हांसदा, डॉ राम कुमार,डॉ आसिफ, डॉ ए के मिश्रा, डॉ अमिताभ बन्दोंपाध्याय डॉ जकारिया, स्व रतन जोशी, पूर्व सांसद एवं संरक्षक पशुपतिनाथ सिंह, शिक्षा श्रीकांत नायर, क्रिकेटर सौरव तिवारी, संपादक जय प्रकाश राय,आदि को संघ रत्न और संघ सेवा अवार्ड दिया गया है। गुड़ाबांधा की एक बालिका तुली हांसदा जो पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन उसके परिवार वाले उसका विवाह करा रहे थे उसे भी मंच से सम्मान देकर समाज का ध्यान खींचा गया।इनके अलावे कई संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया गया है. हर हर महादेव सेवा संघ अपने सेवा एवं संस्कृतिक संरक्षण के कार्यों के लिए विश्व कल्याण ,सामाजिक सौहार्द्र और मानवता के कार्यो और उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध है.




