जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ जुस्को ग्रीन परिसर में मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई. इस अवसर पर टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, यूनियन के अन्य पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेतृत्व टीम के सदस्य उपस्थित रहे. समारोह में जुस्को स्कूल, कदमा के विद्यार्थियों एवं टाटा स्टील यूआइएसएल की सुरक्षा टीम के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे. देशभक्ति गीतों, नृत्यों और प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशप्रेम से भर दिया तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और एकता को सुंदर रूप से प्रदर्शित किया. (नीचे भी पढ़ें)
अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री भटनागर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान को याद किया. उन्होंने सतत विकास, नवाचार और सामुदायिक उत्थान के प्रति टाटा स्टील यूआइएसएल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति में संस्थानों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है. टाटा स्टील यूआइएसएल ने उत्कृष्टता, उत्तरदायित्व और ईमानदारी जैसे अपने मूल मूल्यों को बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता पुनः व्यक्त की.




