जमशेदपुर : जमशेदपुर के रिफ्लेक्शन ग्रुप द्वारा साकची स्थित होटल कैनेलाइट में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यक्रम की शुरुआत की. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई. सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह से सजे इस खूबसूरत आयोजन में देखने को मिली. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बहनों के बीच आत्मीयता और उल्लास की झलक देखने को मिली. गीत-संगीत एवं मनोरंजक कार्यक्रम से परिपूर्ण सुव्यवस्थित आयोजन के लिए रिफ्लेक्शन ग्रुप की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा भोलेनाथ से सभी बहनों के अखंड सौभाग्य एवं सुहाग की प्रार्थना करती हूं. इस मौके पर करीब 125 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर सारी महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया तो खुशियां मनायी. इस दौरान जमकर मस्ती महिलाओं ने की.




