चाकुलिया : विगत चार – पांच दिनों से हो रही भारी बारिश से चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के दिगारसाई गांव निवासी शिव चौधरी के कच्चे मकान ध्वस्त हो गया है. घर ध्वस्त होने से शिव चौधरी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे आ गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वर्तमान में वे परिवार संग अपने भाई के घर में शरण लिए हुए है. इस संबंध में झामुमो नेता विजय गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने संबंधित कर्मचारी को दूरभाष पर जानकारी देकर परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.




