जमशेदपुर : जमशेदपुर में आई बाढ़ के बीच बीते मंगलवार को कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी 28 वर्षीय टीपू खान के बाढ़ के तेज बहाव में बहने की खबर के बाद परिजन में कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उन्हें किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है. उनकी बहन ने बताया कि टीपू खान अपने घर को लॉक कर सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी में था. इसी दौरान वह अचानक तेज पानी के बहाव में आकर वह बह गया. इसकी सूचना पड़ोसियों ने उसके परिजनों को दी. (नीचे भी पढ़ें)

परिजन मौके पर पहुंचे और प्रशासन को फोन कर इसकी जानकारी दी. उनका आरोप है कि प्रशासन की टीम बहुत देर से मौके पर पहुंची. वहीं खोजबीन भी बहुत देर से शुरू हुई. उसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिजन गालूडीह बराज डैम तक जा चुके है, उसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चला. थक हार कर बुधवार को परिजनों थाने में इसकी शिकायत भी की है. वहीं एसएसपी ऑफिस पहुंच कर परिजन एसएसपी से उसे तलाश कर खोज निकालने की गुहार लगाई है.




