जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ योग चंदन यादव के खिलाफ उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, आदित्यपुर में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से लगभग 4 करोड़ रुपये की जालसाजी और गबन का एक शिकायतात्मक मामला सामने आया है. बताया जाता है कि आरोपी ऋण प्रपत्र शुल्क के लिए जमा की गई राशि को चेक के माध्यम से सोसायटी खातों में स्थानांतरित करके गबन करते थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में मुख्य आरोपी योग चंदन यादव (पूर्व सीईओ), राजेश यादव (पूर्व डिप्टी सीईओ-1), अंकित यादव (पूर्व प्रबंधक), पार्थ प्रकाश मंधन (पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष), गुरमीत सिंह (पूर्व अध्यक्ष), बैंक प्रबंधक, बैंक कर्मचारी और अन्य हैं. शिकायत केस संख्या 1357/2025 सरायकेला न्यायालय में दर्ज की गई थी और एफआईआर 148/2026 आदित्यपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ जलसाजी और आपराधिक एवं विश्वास घात के आरोप में दर्ज की गई थी. आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए सरायकेला जिला न्यायालय में अपील की, जिसे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-1 ने खारिज कर दिया.


















