जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती अटल भवन में अस्तित्व सामाजिक संस्था की जिला अध्यक्ष एवं महिला विकास समिति की अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में पहली बार सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की संस्थापक एवं सचिव मीरा तिवारी, समाजसेवी ब्यूटी तिवारी, रेणु तिवारी, सुनीता पांडेय, जदयू की महानगर अध्यक्ष उषा राय, समाजसेवी अनिमा मंडल उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया एवं बच्चियों द्वारा गणेश वंदना एवं राधा कृष्ण के ऊपर बहुत ही सुंदर सा नृत्य किया गया. उसके बाद कार्यक्रम में रंगारंग डांस, खेल प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, रैंप वॉक और सावन से रिलेटेड सवाल भी पूछे गए. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में मिस सावन पूजा रॉय बनी और द्वितीय मीरा सिंह एवं तृतीय खुशबू देवी बनी. डांस के कार्यक्रम में सबसे छोटी बच्चियों में पहला प्राइस समृद्धि, दूसरा जयश्री और तीसरा स्थान आराध्य को मिला. वही सेजल को और अनु सिंह को बेस्ट डांस का पुरस्कार मिला. महिलाओं में डांस में पहला प्राइज कोमल दूसरा रितु और तीसरा सुमित्रा देवी को मिला. गाने के कंपटीशन में पहला प्राइज प्रिया सिंह एवं दूसरा संगीता देवी को मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता चौबे, मऊ आचार्य, अमला पाठक, निशी सिन्हा, निशा सिंह, खुशबू देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, ममता यादव, चंदा देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी का भरपूर योगदान रहा.




