जमशेदपुर : कदमा स्थित श्री कृष्ण चैतन्य संघ की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा के लिए रविवार को रंकिनी मंदिर के पास भूमि पूजन किया गया. समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया. पूजा के कार्यक्रम के अनुसार 2 सितंबर 2026 को पूजा पंडाल का उद्घाटन एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात 3 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. समापन दिवस 6 सितंबर 2026 को नारायण सेवा, भव्य नगर कीर्तन तथा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के विसर्जन के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का समापन होगा. श्री कृष्ण चैतन्य संघ ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस पावन उत्सव में सपरिवार सहभागी बनने का आग्रह किया है.




