जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची उत्कल एसोसिएशन की तीन महिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं उनकी पूरी टीम द्वारा सावन उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत, नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. उत्साह और उल्लास से भरपूर इस आयोजन में अंबिका दास को “सावन क्वीन” चुना गया. कार्यक्रम सौहार्द, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण रहा.







