• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp attack on congress : परिसीमन मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, 2008 की गलती के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा

jharkhand bjp attack on congress : परिसीमन मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, 2008 की गलती के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भाजपा ने झारखंड में परिसीमन मामले पर कांग्रेस द्वारा केवल झूठ परोसने और इस पर दोहरी राजनीति करने को लेकर जोरदार हमला किया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने 2008 में तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस द्वारा की गई पूर्व की गलतियों के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आज परिसीमन का जो भी विवाद है. उसकी जिम्मेवारी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की है, इस पार्टी की गलत नीतियों की यह देन है. कांग्रेस ने कभी इसका स्थाई समाधान चाहा ही नहीं और बीमारी का रूप बढ़ता गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. श्री बाउरी ने कहा कि भाजपा जनजातीय समाज की सदैव हितैषी रही है. भाजपा ने कई मौकों पर इसे प्रमाणित किया है. उन्होंने कहा कि 2008 में देश में संविधान संशोधन किया गया था. तब जनसंख्या के आधार पर परिसीमन का प्रस्ताव कांग्रेस की सरकार ने किया था. इससे झारखंड की आदिवासी सीटों की संख्या 28 से घटकर 22 हो रही थी. ऐसी परिस्थिति में भाजपा ने जनजातीय समुदाय के हितों और उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए कांग्रेस का समर्थन किया था. 2008 में भाजपा ने यूपीए सरकार को संविधान में 84वें संशोधन के लिए राजनीति से ऊपर उठकर साथ देने का काम दिया था. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल में एक भी उदाहरण पेश करे कि उन्होंने जनजातीय समुदाय के विकास के लिए या उनके सम्मान के लिए कोई कार्य किया हो. श्री बाउरी ने कहा कि आज कांग्रेस आदिवासी सीटें घटने को लेकर झारखंड में भ्रम फैला रही है। पहले तो कांग्रेस और राहुल गांधी को 2008 के प्रस्ताव के लिए जनजातीय समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस ने कई गलतियां की है. अगर वास्तव में राहुल गांधी को अपराध बोध के कारण आज पछतावा हो रहा है, तो जनता से अविलंब माफी मांगनी चाहिए. श्री बाउरी ने कहा कि आज जो चरित्र कांग्रेस दिखा रही है, 2008 में वही चरित्र अगर भारतीय जनता पार्टी दिखाई होती तो क्या यह संशोधन कांग्रेस कर पाती? उस समय भाजपा सकारात्मक राजनीति का परिचय देते हुए कांग्रेस की सरकार को अपना समर्थन नहीं देती तो क्या यह संशोधन संभव था ? तब तो 2008 में ही आदिवासी सीटें घट गई होती. लेकिन बीजेपी का यह स्वभाव नहीं है. भाजपा हमेशा राष्ट्र और यहां के नागरिकों के वृहद लाभ, उनके हक के साथ खड़ी रहती है. श्री बाउरी ने कहा कि परिसीमन आयोग के गठन के पहले ही कांग्रेस हायतौबा मचा रही है. अभी तक परिसीमन आयोग का गठन बीजेपी सरकार ने किया भी नहीं है और न ही कोई प्रपोजल ही दिया गया है. कांग्रेस बेवजह आरोप लगा रही है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि आदिवासी, दलित, महिलाओं को उनका वास्तविक हक अधिकार मिले. कांग्रेस हर बार नया झूठ, नया नेगेटिव लेकर जनता को भ्रमित करती रहती है. उनके इस झूठ से झारखंड को, देश को कितना नुकसान होगा इससे उनको कोई चिंता नहीं है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन का आधार जनसंख्या नहीं होगा. जितनी सीटें हैं उसमें 50% बढ़ोतरी के साथ सीटें बढ़ाई जाएगी. अगर यहां 81विस सीटें हैं तो 121 सीटें होगी, 28 एसटी सीटों की जगह वह बढ़कर 42 हो जाएगी, 9 sc सीटें हैं वह 14 हो जाएगी. जब सीटें बढ़ने वाली थी तो झामुमो कांग्रेस ने इसका विरोध किया. जेएमएम और कांग्रेस गृहमंत्री का जो 50% वाला मॉडल है उसको स्वीकार कर ले तो परिसीमन को लेकर जो विसंगतियां हैं वह हमेशा के लिए खत्म हो जाती. कांग्रेस झामुमो बतलाए कि वह किस कारण से जनसंख्या को ही आधार बनाकर रखना चाहती है. यह गृह मंत्री के 50% वाले मॉडल को क्यों नहीं स्वीकार कर रही है. इन दोनों दलों को यह बताना चाहिए. जब सीटें बढ़ रही थी तब उन्होंने विरोध क्यों किया और दूसरी तरफ लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि सीट घट रही है. इसका कारण कांग्रेस की गलत नीतियां है. श्री बाउरी ने कहा कि इतना ही नहीं,15 नवंबर 2000 को अटल बिहारी वाजपेई ने अलग झारखंड का सौगात दिया. कांग्रेस की सत्ता देश में लगातार रही लेकिन कांग्रेस ने कभी भी यहां के लोगों की भावनाओं को नहीं समझा और ना ही यहां के नागरिकों का सम्मान किया. एक समय आया था जब कांग्रेस अलग राज्य दे सकती थी लेकिन उसने सरकार बचाने के लिए यहां के लोगों को रिश्वत देना ज्यादा मुनासिब समझा. (नीचे भी पढ़े)

कांग्रेस ने बार-बार अपना चरित्र झारखंड वासियों के समक्ष दिखाने का काम किया है. अलग राज्य का दर्जा देकर बीजेपी ने बताया कि झारखंड वासियों की वह कितनी बड़ी हितैषी है. 1 नवंबर 2000 को ही देश के मानचित्र पर तीन राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड का गठन हुआ था लेकिन झारखंड 15 नवंबर को इस लिए अस्तित्व में आया क्योंकि 15 नवंबर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है और उनकी जयंती ऐतिहासिक हो इसलिए अटक सरकार ने 15 नवंबर का दिन चुना. इतना ही नहीं मोदी सरकार द्वारा भगवान बिरसा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का घोषणा किया गया है. भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति जैसे देश के शीर्ष पद पर बैठाया. जब राज्य अलग बना तो पहले मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल मरांडी ने शपथ ली. भाजपा ने हमेशा दिखलाया है कि वह आदिवासियों की सिर्फ हितकारी ही नहीं है बल्कि उनके लिए भाजपा सरकार वैसी योजनाएं और व्यवस्था लेकर आती है जिसके बलबूते वह स्वावलंबी बन सकें. इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, प्रकाश सिंह, मीडिया सह प्रभारी नीरज सिंह भी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur jugsalai firing : जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के पास लड़को में मारपीट, गोली चलने की सूचना, video
खबर

Jamshedpur jugsalai firing : जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के पास लड़को में मारपीट, गोली चलने की सूचना, video

September 2, 2026
Jamshedpur theft – मानगो में मदद के बहाने युवक ने की चोरी, महिला के पर्स से 1500 रुपये नगद व एटीएम कार्ड निकाला
खबर

Jamshedpur theft – मानगो में मदद के बहाने युवक ने की चोरी, महिला के पर्स से 1500 रुपये नगद व एटीएम कार्ड निकाला

September 1, 2026
jugsalai chairperson : जुगसलाई में जर्जर सड़कों और बाढ़ की स्थिति का चेयरपर्सन नौशीन खान ने लिया जायजा, गौरी शंकर रोड से भाटिया बैग तक सड़क की तुरंत मरम्मत और निर्माण का निर्देश,जलजमाव से राहत के लिए जरूरी इंतजाम करने पर जोर
खबर

jugsalai chairperson : जुगसलाई में जर्जर सड़कों और बाढ़ की स्थिति का चेयरपर्सन नौशीन खान ने लिया जायजा, गौरी शंकर रोड से भाटिया बैग तक सड़क की तुरंत मरम्मत और निर्माण का निर्देश,जलजमाव से राहत के लिए जरूरी इंतजाम करने पर जोर

September 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News