जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला के पास लड़कों के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद गोली चलने की सूचना है. हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है कि कोई गोली चली है. पुलिस ने कहा है कि लड़कों के बीच विवाद और मारपीट जरूर हुई है लेकिन गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है. जुगसलाई के चौक बाजार राहुल लौज के निकट यश फास्ट फूड के पास सफीगंज निवासी उज्ज्वल ठाकुर अपने एक मित्र के साथ खड़ा होकर भुजा खा रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)

तभी बागबेड़ा रिवर व्यू कॉलिनी निवासी बाइक सवार शुभम ठाकुर उज्ज्वल को देखकर बाइक रोककर बात कर ही रहा था कि बगल से पार हो रहे स्प्लेंडर सवार दो युवक के बाइक से शुभम के बाइक में टक्कर हो गई. बाइक में धक्का लगने की वजह से शुभम और उन दोनों युवकों में बकझक शुरू हो गई, जहां शुभम और उसके साथी उज्ज्वल बाइक सवार युवकों को दौड़ाने लगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

भागने के क्रम में युवकों ने गद्दी मोहल्ले के पास शुभम व उसके साथी उज्ज्वल पर गोली चला कर फरार हो गए, जहां इस घटना में शुभम और उज्जवल ठाकुर बाल बाल बच गए. फिलहाल जुगसलाई पुलिस शुभम और उज्जवल से पूछताछ कर रही है. गोली चलने की घटना से पुलिस ने इनकार किया है. घटनास्थल से कोई खोखा भी बरामद नहीं हुआ है.




