चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव में करम पूजा को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक रेबाकांत महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में करम पूजा धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में करम पूजा संचालन के लिए देशुआ करम कमेटी का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
अध्यक्ष रेवाकांत महतो, सचिव कार्तिक महतो, कोषाध्यक्ष चिन्मय महतो, सह सचिव सुजित महतो, उपाध्यक्ष सरोजित गोप, विकास महतो, उपदेष्टा कमेटी में उत्तम महतो, निर्मलेन्दु महतो, सुखेन्दु महतो, मनिन्द्र नाथ महतो, पवन गिरी, मोहिनी मोहन महतो को चुना गया है. पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी की अगली बैठक 5 सितंबर को बुलाई गई है.




