जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बड़ी मस्जिद के समीप स्थित एके अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में शुक्रवार को लूट के प्रयास का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक नकाबपोश महिला घर में घुस गई और वहां मौजूद महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के साथ स्प्रे भी कर दिया. इसके बाद उसने महिला के सोने का बाला और चेन छीनने का प्रयास किया. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो अपार्टमेंट में हंगामा मच गया. खुद को घिरता देख आरोपी महिला घबरा गई और छीने गए आभूषण छोड़कर मौके से फरार हो गई. घटना के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की सूचना बिष्टुपुर पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा नकाबपोश महिला की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है.




