गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत में सोमवार को उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. श्रद्धांजलि सभा में पंचायत के मुखिया मिर्जा हांसदा, उप मुखिया शोभा रानी हेंब्रम समेत अन्य प्रतिनिधियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. (नीचे भी पढ़ें)
उपस्थित लोगों ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया. सभी ने दिवंगत मंत्री के कार्यों को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया. मौके पर दुर्लभ सोरेन, सोनाराम सोरेन, दुर्योधन माझी, गंगा हेंब्रम, सुदेव धावड़िया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.




