जमशेदपुर : टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल स्थित खड़गपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में नए अत्याधुनिक वेयरहाउस का उदघाटन किया. इसका उदघाटन टाटा हिताची के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह ने किया. इस अवसर पर स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट एवं एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिरोशी होसोकावा समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. नई सुविधा से कंपनी की सप्लाई चेन और इन्वेंटरी मैनेजमेंट क्षमता को मजबूती मिलेगी. वेयरहाउस में स्पेयर पार्ट्स और कंपोनेंट्स की स्टोरेज, हैंडलिंग और उपलब्धता को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा. इससे ग्राहकों को पार्ट्स एवं सर्विस सपोर्ट तेजी से उपलब्ध कराने और मशीनों का डाउनटाइम कम करने में मदद मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
हिरोशी होसोकावा, प्रेसिडेंट एवं एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस बिजनेस यूनिट, ने कहा कि मशीन के पूरे जीवनचक्र में ग्राहकों को बेहतर सहयोग देने के लिए मजबूत आफ्टरमार्केट इकोसिस्टम जरूरी है. वहीं एमडी संदीप सिंह ने कहा कि नया वेयरहाउस ग्राहकों को सही समय पर सही पार्ट्स और सर्विस उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.




