जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी स्थित राममंदिर अटल पार्क में संपन्न हुई. बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी जनहित कार्यक्रमों को सफल बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से तीन प्रमुख बिंदुओं पर रणनीति तैयार की गई. इसके तहत आगामी 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ”सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण” संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और इसे अधिक प्रभावी बनाने की योजना बनी. छात्रों के हक की आवाज बुलंद करने, उन पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा राज्य के विभिन्न घोटालों की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए सोनारी के स्थानीय वरिष्ठ, कनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक के समापन के उपरांत, भाजपा झारखंड प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डाक्टर जटाशंकर पांडेय का सोनारी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजीव कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, वरिष्ठ नेता रवि ठाकुर, मंडल महामंत्री संजय रजक व सत्येंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव व नेहा साहू, मंत्री विकास साहू व प्रमाशिष महतो, कोषाध्यक्ष सरिता लाल, बिराज दै, राजू सेन, नारायण प्रसाद, काजल मुखर्जी, अशोक सिंह, महावीर सिंह, संत कुमार, भूषण पाठक, सुरेश प्रसाद साहू, रासबिहारी प्रसाद, लालू यादव, लल्लू सिंह, तापस नंदी, अंजन सान्याल, दुर्गा पंडित, अमर दास, राजू मल्होत्रा, देवाशीष चंद्र, वसंत कुमार, मोहन प्रसाद, दीपक सिंह, भरत, सुभाष, अमित सहित कई अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे.




