• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

tata steel bonus update : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा पैसा, ये लोग को मिलेगा बोनस, ये लोग बोनस से रह जायेंगे वंचित, जानें क्या जारी हुआ बोनस को लेकर सरकुलर

tata steel bonus update : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा पैसा, ये लोग को मिलेगा बोनस, ये लोग बोनस से रह जायेंगे वंचित, जानें क्या जारी हुआ बोनस को लेकर सरकुलर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस की राशि 11 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा. इसको लेकर कंपनी की ओर से सरकुलर जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि किसको बोनस की राशि मिलेगी और किसको नहीं मिलेगी. कंपनी के चीफ रेवेन्यू एकाउंट व इंप्लाइ बेनीफिट अवनिश अरुण की ओर सेजारी सरकुलर में बताया गया है कि सारे कर्मचारियों के बोनस की राशि पर आयकर की कटौती की जायेगी. इसके तहत जमशेदपुर प्लांट ट्यूब्स डिविजन व ग्रोथ शॉप सहित, कलिंगानगर, मार्केटिंग व सेल्स, वायर डिविजन जमशेदपुर (तार कंपनी), तारापुर वायर प्लांट 1 व 2, बिष्णुपुर, रांची व भुवनेश्वर स्थित कार्यालय, माइंस व खदान डिविजन, टिनप्लेट डिविजन, मेटलिक्स डिविजन, टाटा स्टील गम्हरिया और जोडा स्पंज आयरन के सभी पात्र स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को बोनस मिलेगा. बोनस पाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम 30 कार्य दिवस की उपस्थिति अनिवार्य है. (नीचे भी पढ़े)

अप्रेंटिस ट्रेनीज इस बोनस योजना के दायरे में नहीं आयेंगे. कंपनी नियमावली के तहत धोखाधड़ी, हिंसक आचरण, चोरी, संपत्ति को नुकसान और यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी पाकर बर्खास्त किये गये कर्मचारियों को बोनस राशि देय नहीं होगी. कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कुल बोनस राशि 315 करोड़ रुपये को कुल बोनसेबल अमाउंट 1686.92 करोड़ से विभाजित कर व्यक्तिगत बोनसेबल बेसिक डीए के अनुपात में किया जायेगा. यह राशि कोड ऑन वेज, 2019 के तय मापदंडों के अनुसार रहेगी. 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आइएल-6 और ऑफिसर लेवल (ओएल) ग्रेड में पदोन्नत हुए कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 25-26 का बोनस नहीं मिलेगा. इसके बदले उन्हें सुपरएनुएशन फंड का लाभ मिलेगा. हालांकि, 1 अप्रैल या उसके बाद प्रमोट हुए कर्मचारी बोनस के हकदार होंगे. बोनस राशि निकटतम रुपये में राउंड ऑफ की जायेगी. 49 पैसे तक की राशि छोड़ दी जायेगी, जबकि 50 पैसे या उससे अधिक होने पर इसे 1 रुपया माना जायेगा. (नीचे भी पढ़े)

ऑन-रोल कर्मचारियों का बोनस सीधे उनके वेतन वाले बैंक खाते में भेजा जायेगा. इएसएस, एसबीकेवाइ, जेएफजे या अन्य योजनाओं के तहत कंपनी से अलग हुए कर्मचारियों को भी बैंक खाते में बोनस दिया जायेगा (बशर्ते उन्होंने बिना अनुमति के कंपनी का क्वार्टर न रखा हो). दिवंगत कर्मचारियों के बोनस का भुगतान उनके नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) को किया जायेगा. बोनस राशि से नियमानुसार आयकर की कटौती की जायेगी. जिन कर्मचारियों का पैन आधार से लिंक न होने के कारण निष्क्रिय है या जिन्होंने पैन जमा नहीं किया है, उन्हें पैन विवरण और आधार लिंकिंग की सही जानकारी देने के 7 कार्य दिवसों के भीतर ही बोनस का भुगतान किया जायेगा.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

saraikela jmm- राजनगर में झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी का निधन, गणेश महाली समेत कइयों ने दी श्रद्धांजलि
खबर

saraikela jmm- राजनगर में झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी का निधन, गणेश महाली समेत कइयों ने दी श्रद्धांजलि

September 7, 2026
Jamshedpur jugsalai nagar parishad condolence : जुगसलाई नगर परिषद्  में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने सुदिव्य के निधन को बताया राज्य की अपूरणीय क्षति

tata steel lime plant record production : टाटा स्टील के लाइम प्लांट ने हासिल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ लाइम रिएक्टिविटी और रिकॉर्ड उत्पादन, कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट व यूनियन अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News