जुगसलाई : जुगसलाई नगर परिषद के तत्वावधान में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. शोक सभा में वक्ताओं ने श्री सोनू के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने एक कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जन प्रतिनिधि को खो दिया है. उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नौशीन खान, उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, पार्षद अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, जगदीप सिंह मिंटू, शेख अब्दुल आकिब, सौरव रजक, नगर परिषद के संतोष कुमार सहित नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.







