चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित राणी सती मंदिर परिसर में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव 10 सितंबर से है. महोत्सव को लेकर राणी सती मेला आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. इस संबंध में समिति के सदस्य दिपक झुनझुनवाला ने बताया कि 10 सितंबर को मेहंदी उत्सव, जमशेदपुर की गायिका सुश्री चंचला सिंहा द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत की जाएगी. वहीं रात्रि जागरण स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन, 11 सितंबर को प्रात 7 बजे मंगला आरती, 8 बजे जात पूजन, अपराह्न् 3:30 में मंगलपाठ नृत्य नाटिका के साथ की जाएगी, रात्रि 8:30 में श्रृंगार आरती, भंडारा 9: 30 से पश्चिम बंगाल के कोलकात्ता की निकिता शर्मा एण्ड ग्रुप द्वारा भजन प्रस्तुत की जाएगी.




