जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद महफूज (30) के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद महफूज चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था. मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.




