जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने आकाश बांडेया को हिरासत में लिया है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार, आकाश बांडेया पर पूर्व में भी फायरिंग और रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं. हाल में क्षेत्र में हथियार लहराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा. पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके पास हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया है या नहीं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस उसके मोबाइल फोन और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है. साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व की घटनाओं से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.




