जमशेदपुर : कदमा स्थित डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में शनिवार को एक दिवसीय अन्तरराज्यीय चेस एवं कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें कुल 12 कॉलेजों ने हिस्सा लिया, जिसमें ओडिशा और बंगाल के कॉलेज भी शामिल रहे. मुख्य अतिथि क्रीडा भारत संघ के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने विधिवत चैंपियनशिप का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का भी विकास करते हैं. उन्होंने डीबीएमएस कॉलेज के इस प्रयास की सराहना की. चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न कालेजों के खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली. (नीचे भी पढ़ें)

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर एवं एशियन कांस्य पदक विजेता नीरज कुमार मिश्रा ने विजेताओं और उप-विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिनके चेस (पुरुष वर्ग में) प्रथम विजेता अभिषेक कुमार (करीम सिटी कॉलेज), द्वितीय अर्का मंडल (केएमपीएम कॉलेज) तृतीय देव ज्योति सिन्हा (अरका जैन यूनिवर्सिटी) शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इसी प्रकार चेस के महिला वर्ग में प्रथम विजेता स्मृति रानी (एमबीएनएस कॉलेज), द्वितीय सौमिनी दास (डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन) एवं तृतीय सुप्रिया जानको (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन) शामिल रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, कैरम के पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता आकाश कर्मकार (अरका जैन यूनिवर्सिटी), द्वितीय पवन वर्मा (केएमपीएम कॉलेज) एवं तृतीय संकित कुमार (केएमपीएम कॉलेज), जबकि कैरम के महिला वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रुकैया खातून, द्वितीय सुमैया सैयद (करीम सिटी कॉलेज) एवं तृतीय पूजा रानी बयारी (बीएनएमए कॉलेज ओड़िशा) शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ बी चंद्रशेखर, ललिता चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह, मेंटरिंग एंड एडवाइज़र डॉ जूही समर्पिता, प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल एवं उप प्राचार्या पामेला घोष दत्ता सहित शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. स्पोर्ट्स सेल इनचार्ज डॉ मीनाक्षी चौधरी के अथक प्रयास से यह एक दिवसीय चैम्पियनशिप काफी सफल रहा.







