जमशेदपुर : जमशेदपुर में नागरिक सेवाएं देने वाली टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बहाली निकाली गयी है. इसको लेकर आवेदन शुरू हो चुका है. 22 सितंबर तक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कंपनी के कर्मचारियों के पुत्र, पुत्री, दामाद, बहू, पति और पत्नी के अलावा स्पेशल कैटेगरी वार्ड को मौका दिया जाएगा. आवेदक का अंग्रेजी, साइंस और गणित विषयों के साथ मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 होनी चाहिए. चश्मे का पावर अधिकतम प्लस या माइनस 4.0 और कलर विजन सामान्य होना चाहिए. कर्मचारी पुत्र और पुत्री के लिए जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 1 सितंबर 2008 के बीच निर्धारित है. (नीचे भी पढ़े)
एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 1 सितंबर 2002 से 1 सितंबर 2008 तक है. दामाद, बहू, पति और पत्नी की जन्मतिथि 1 सितंबर 2001 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए. एससी और एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 1 सितंबर 1999 से 1 सितंबर 2008 तक है. वहीं, स्पेशल कैटेगरी वार्ड के आवेदक का जन्म 1 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को टाटा स्टील के एसएनटीआइ में दो वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. प्रशिक्षण के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी करने और ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट पास करने के बाद जरूरत पड़ने पर कंपनी में रोटेटिंग शिफ्ट में नियुक्ति दी जा सकती है. इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ओर से जारी ऑनलाइन लिंक https://forms.office.com/r/RKRYQiJNYX या क्यूआर कोड स्कैन कर 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.







