जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की छात्रा आंद्रिया राय को 29 अगस्त 2026, को तुषारवाद्री महोत्सव में उनके उत्कृष्ट नृत्य के लिए दार्जिलिंग में प्रतिष्ठित ‘नृत्य नगमा चुरामोनी सोमन”पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुखदेव महतो ने छात्रा को शुभकामना देते हुए कहा कि उनके शानदार परफॉर्मेंस,डेडिकेशन और नृत्य के प्रति समर्पण ने हमारे विद्यालय को गर्व और सम्मान दिलाया है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही अपनी प्रतिभा से दूसरों को भी प्रोत्साहित करने की बात कही. विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय में अध्ययन के साथ साथ छात्रों के कौशल विकास के साथ अन्य प्रतिभा को निखारने का काम भी किया जाता है. आंद्रिया राय को उसकी सफलता के लिए शुभकामना देते हुए उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की.




