जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल चौक के पास एक सड़क हादसा हुआ. रविवार देर शाम को हाइवा ने स्कूटी सवार पिता- पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में पिता की मौत हो गयी है. जबकि स्कूटी पर सवार बेटा गंभीर रुप से घायल है. घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी. (नीचे भी पढ़े)

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची. मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने हाइवा का जब्त कर थाने ले गयी. साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. साथ ही घायल बेटे को इलाज के लिए एमजीएम भिजवाया. जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.




