जादूगोड़ा : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या डॉ आशा लकड़ा के जादूगोड़ा दौरे व यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा कंपनी के सीएमडी डॉ कंचम आनंद राव को संघ द्वारा सौंपी गई 20 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई. बैठक में संघ की मजबूती, कंपनी में जनजातीय कर्मचारियों की प्रमोशन पॉलिसी समेत विभिन्न समस्याओं के निपटारे पर बल दिया गया. यूसिल के महुलडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता लखन टुडू ने की. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से लखन मार्डी, बाली हांसदा, बाबूलाल टुडू, कारू मार्डी, सनत कुमार किस्कू, नरसिंग मुर्मू, शिव चरण टुडू, सुनील किस्कू समेत भारी संख्या में संघ के सदस्यों ने भाग लिया.




