जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय कुमार ने महानगर कमेटी, थाना क्षेत्र अध्यक्षों, मानगो नगर निगम क्षेत्र अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की सूची जारी की है. सूची में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. सूची के अनुसार दीपक गौड़ को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह को महासचिव तथा मृत्युंजय शर्मा, विकास कुमार, विनीत सिंह एवं धनोज सिंह को सचिव बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारियों में सोनारी से चुन्नू भूमिज, कदमा से तारक मुखर्जी, सीतारामडेरा से अर्जुन यादव, सिदगोड़ा से राकेश कुमार, बिरसानगर से शंकर कर्मकार, टेल्को से विनोद राय, गोलमुरी से शमशाद खान, बर्मामाइंस से महेश कुमार सिंह तथा आजाद नगर से मुस्ताक अहमद को जिम्मेदारी दी गई है.इसके अलावा मानगो नगर निगम क्षेत्र अध्यक्ष के रूप में विकास साहनी तथा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में उषा यादव को मनोनीत किया गया है.महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को बूथ और क्षेत्र स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. जदयू का प्रयास रहेगा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाया जाए.




