जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के निशा अपार्टमेंट के बाहर खड़ी एक गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. गाड़ी मालिक मोहम्मद जावेद ने बताया कि रविवार सुबह उठने के बाद जब उन्होंने अपनी गाड़ी देखी तो उसका शीशा टूटा हुआ था. इसके बाद सामने स्थित एक हेलमेट दुकान की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई. फुटेज में दो युवक मुंह पर गमछा बांधे हुए गाड़ी में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं.(नीचे भी पढे)

मोहम्मद जावेद के मुताबिक, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें यह भी पता नहीं है कि उनकी गाड़ी को निशाना बनाने की वजह क्या है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि गाड़ी में तोड़फोड़ क्यों की गई, इसके पीछे क्या कारण था और वारदात को अंजाम देने वाले युवक कौन थे.




