रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60 बटालियन द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आवासीय विद्यालय,आसनतलिया, चक्रधरपुर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया.इस अवसर पर कमांडेंट-60 बटालियन अम्बुज मुथाल ने विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सुदृढ़ करना था.अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार, उप कमांडेंट हरीश चन्द्र सिंह नेगी, उप कमांडेंट चंडीचरण झा, उप कमांडेंट पंकज कुमार, सहायक कमांडेंट एवं जवानों के साथ जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया.सीआरपीएफ की 60 बटालियन वर्ष 2010 से आसनतलिया, चक्रधरपुर में वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए तैनात है और क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.




