जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक किन्नर और युवक के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ. मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया. घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और कथित तौर पर बेल्ट से भी हमला किए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद पेट्रोल पंप के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. (नीचे भी पढ़ें)

मारपीट देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक वहां का माहौल तनावपूर्ण बना रहा. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक झड़प होती रही. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस जांच के बाद ही विवाद के कारण और पूरी घटना की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि शार्प भारत नहीं करता है.




