जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में शुक्रवार से शुरू हुआ विवाद शनिवार को फिर भड़क उठा. देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हो गया. घटना में दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तुरियाबेड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि शनिवार को इसी विवाद को लेकर कुछ युवक दोबारा तुरियाबेड़ा पहुंचे जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

मारपीट में एक पक्ष के राहुल और धीरज नाम के दो युवकों को चोट लगी है, जबकि दूसरे पक्ष, यानी तुरियाबेड़ा के ग्रामीणों की ओर से छोटू रजक के घायल होने की जानकारी है. विवाद बढ़ने और मारपीट की सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जा रहा है कि राहुल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि शुक्रवार को हुए विवाद को लेकर शनिवार को दोबारा मारपीट हुई. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मौके पर कोई व्यक्ति बयान देने के लिए मौजूद नहीं था.




