जमशेदपुर : घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए सरकार ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया है. ऐसा सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को सही परिवारों तक पहुंचाने के मकसद से किया गया है. ऐसे में सब्सिडी के साथ एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए 1 अक्टूबर से पहले अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा. ऐसा न करने पर आपको सिलेंडर मार्केट वैल्यू यानी कि बिना सब्सिडी के खरीदना पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें)

इसे पूरा करने के लिए आप पास की एजेंसी पर भी जा सकते हैं लेकिन आप चाहें, तो घर बैठे भी अपने फोन पर बहुत आसानी से कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मोबाइल ऐप से ऐसे करें ऑथेंटिकेशन

आप अपने स्मार्टफोन पर अपनी गैस कंपनी की ऐप को इंस्टॉल करके आसानी से ऑथेंटिकेशन को पूरा कर सकते हैं. इसके साथ ही फोन में आधार फेसआरडी (Aadhaar FaceRD) ऐप भी डाउनलोड कर लें. दरअसल इस ऐप की मदद से ही आपके चेहरे का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा. फोन में गैस कंपनी की ऑफिशियल ऐप को इंस्टॉल करने के बाद:
- ऐप में एलपीजी कनेक्शन से लिंक नंबर का इस्तेमाल करते हुए ऐप में लॉग इन करें.
- अब गैस कंपनी के ऐप के मेन्यू में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर ऑथेंटिकेशन या केवाइसी के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद ऐप कैमरा खोलेगा. अपने चेहरे को सही रोशनी में रखें और पलकें झपकाएं.
- वेरिफिकेशन हो जाने के बाद ओटीपी दर्ज करें और फॉर्म सबमिट करें. इसके बाद आपका ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा.
- इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद आप सब्सिडी पर सिलेंडर पाना जारी रख सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वेबसाइट पर भी कर सकते हैं ऑथेंटिकेशन

अगर आप किसी वजह से ऐप को इंस्टॉल नहीं करना चाहते, तो आपका काम ब्राउजर पर भी हो जाएगा. आप अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर पर ई-केवाइसी या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको :
- ऑफिशियल पोर्टल mylpg.in पर जाना होगा या अपनी संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट खोल लें.
- अब अगर आप mylpg.in पर हैं, तो दाईं ओर दिख रही गैस कंपनियों में से अपनी गैस कंपनी के नाम पर क्लिक करें.
- इसके बाद लॉग इन करें.
- अब सर्विस सेक्शन या डैशबोर्ड में बायोमीट्रिक ऑंथेंटिकेशन के ऑप्शन पर जाएं.
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी दर्ज करके डिटेल्स को मिलाएं और सबमिट करें.
- इस तरह से आपका ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा.




