रामगोपाल जेना
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच समानता, अपनत्व और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. चाईबासा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय में उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार की मौजूदगी में सितंबर माह में जन्मदिन वाली छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया. इस दौरान छात्राओं ने सामूहिक जन्मोत्सव में उत्साह के साथ हिस्सा लिया. उपायुक्त ने छात्राओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए नियमित अध्ययन का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बेटियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. ढ़ाई के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी की अपील. कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छात्राओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और छात्राओं के समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.




