जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर कॉरिडोर बने पांच साल ही गुजरे है और अभी ही जगह-जगह टूट कर पुलिया गड्ढे में तब्दील हो गई है. लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. आलम यह है कि बरसात के मौसम के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से लोग चोटिल हो रहे हैं. पानी भरे गड्ढे रोजाना हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं. या यूं कहें कि 11 करोड़ की लागत से बना जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर कॉरिडोर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. अब देखना है कि पोटका के जन प्रतिनिधियों की नजरें कब जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर कॉरिडोर की टूटी पुलिया पर पड़ती है व सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से कब निजात मिलती है.




